मिशन शक्ति चतुर्थ चरण का शुभारंभ, हरी झण्डी दिखाकर रैली को किया रवाना

बदायूँ नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित मिशन शक्ति के चौथे चरण का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी मनोज कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ओ0पी0सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सारिका गोयल व अन्य अधिकारियों ने महिला सशक्तिकरण की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के जरिये केंद्र और राज्य सरकार की ओर से महिला-बेटी संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। रैली इस्लामियां इंटर कॉलेज से प्रारम्भ होकर, भामाशाह चौक होते हुए पुलिस लाइन पर समाप्त हुई।

पुलिस लाइन में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद संघमित्रा मौर्य ने कहा कि महिला समाज की कुशल शिल्पकारा होती है नारी को सशक्त करने के लिए हमारी केंद्र और राज्य की सरकार तत्पर है।

उन्होंने कहा कि आगे उत्कृष्ट कार्य करनेवाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी ने संबोधन में बीसी सखी योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बीसी सखी योजना के माध्यम से गांव की महिलाएं सशक्त बन रही हैं। आज सबसे कम आय वाली महिला भी 25 हजार कमाती है. कुछ करने की इच्छाशक्ति होनी चाहिए। शासन प्रशासन उनके सहयोग के लिए खड़ा है। कल से महिला अपराध में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी तेजी से होगी।

Related Articles

Back to top button