लक्कड़कट्टो ने प्रतिबंधित हरे भरे पेड़ो पर चलाया आरा

सीतापुर। जहां एक तरफ प्रदेश सरकार पर्यावरण को बेहतर बनाने के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों की संख्या में वृक्षों का रोपण करा रही है, वही जनपद के वन अधिकारी अपनी जेबें भरने के लिए धड़ल्ले से हरे भरे पेड़ो पर आरा चलवा रहे है।
वन रेंज मिश्रिख क्षेत्र में लगातार जिम्मेदारों के संरक्षण में हरे भरे पेड़ो पर आरा चलाया जा रहा है। थाना मछरेहटा क्षेत्र के ग्राम महमदपुर में कल रात को एक दर्जन से अधिक हरे भरे प्रतिबंधित नीम व सीशम के पेड़ो को लक्कड़कट्टो के द्वारा बिना परमिट के ही काट डाला गया।

Related Articles

Back to top button