यहां जानिए झारखंड के लिए राष्ट्रीय जनता दल का क्या है प्लान?

रांची। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजय प्रसाद सिंह यादव ने कैलाश यादव को पार्टी का प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी के पद पर मनोनीत किया है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि कैलाश यादव जनप्रिय नेता हैं। ये पूर्व में भी राजद में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

अपने अनुभव का इस्तेमाल कर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे एवं एक प्रखर वक्ता के तौर पर विपक्ष के जनविरोधी व नकारात्मक कार्यशैली को बेनकाब करने का काम करेंगे।

महासचिव और मीडिया प्रभारी बनने पर कैलाश यादव ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, बिहार में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, प्रभारी जयप्रकाश नारायण यादव, प्रदेश अध्यक्ष संजय प्र सिंह यादव के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कीर्तन में शामिल हुए झामुमो नेता आस्तिक महतो
गालूडीह के बड़ाखुर्शी पंचायत के सालबनी गांव के हरी मंदिर एवं जोरिसा पंचायत के जोरिसा दुर्गा मंदिर परिसर स्थित हरी मंदिर में शनिवार से 24 प्रहर हरिनाम संकीर्तन शुरू हुआ। दोनों गांव के 24 प्रहर कीर्तन में झामुमो के वरीय नेता आस्तिक महतो शामिल हुए।

कीर्तन में शामिल होकर भगवान श्री कृष्ण एवं राधा माता की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख शांति की कामना की। कीर्तन मंडली संग कीर्तन गीत गाने के उपरांत महाप्रसाद ग्रहण किया।

मौके पर झामुमो नेता करुणाकर महतो, अवनी महतो, धीरेंद्र नाथ महतो, लखपति गिरी, मृत्युंजय गिरी, मोतीलाल प्रमाणिक, उत्तम कुमार बेरा, वृंदावन सिंह, विमल सतपति उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button