तवे को लोगों की नजर से बचाकर रखें…

वास्तु शास्त्र में हर चीजों को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है, जिसमें रसोई की चीजों को भी शामिल किया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, कहा जाता है कि देवी लक्ष्मी का सीधा संबंध रसोई से होता है, खासकर खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाली कुछ वस्तुएं जैसे- तवा। ऐसी मान्यता है कि तवा समृद्धि, सफलता और धन से जुड़ा हुआ है।

तवे को लोगों की नजर से बचाकर रखें

वास्तु के अनुसार, तवे को बाहरी लोगों की नजर से बचाकर रखना चाहिए। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए है, जिनकी रसोई खुली है और वे अपने तवे को खुले में रखते हैं। बाहरी लोगों की सीधी नजर शुभ नहीं मानी जाती है और इसलिए इसे बंद जगह पर रखने की सलाह दी जाती है।

तवे पर नमक छिड़कना

आपने अपनी नानी या दादी को रोटी बनाने के लिए तवे का उपयोग करने से पहले उस पर थोड़ा नमक छिड़कते हुए देखा होगा। वास्तु अनुसार, रोटी बनाने से पहले तवे पर थोड़ा सा नमक छिड़कने से घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। यह परिवार की उन्नति और समृद्धि के रास्ते में आने वाली बाधाओं को भी दूर करता है।

गाय की तवे पर पहली रोटी

गाय के लिए तवे पर पहली रोटी बनाना कई भारतीय घरों में प्रचलित एक आम परंपरा है। ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करने से घर में कभी ‘अन्न और धन’ कमी नहीं होती है। यही नहीं ‘गौ माता’ को ‘लक्ष्मी स्वरूप’ भी माना गया है और इस तरह की प्रथा वृद्धि और सफलता के नए रास्ते खोलती हैं।

तवे को उलटकर न रखें

वास्तु अनुसार, कभी भी तवे को उलटना नहीं चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में आने वाली वृद्धि और समृद्धि पर असर पड़ता है। साथ ही यह कार्य दुर्भाग्य और नकारात्मकता को भी आमंत्रित कर सकता है। इसलिए तवे को हमेशा सीधा रखें।

Related Articles

Back to top button