डग्गामार वाहनों पर कसी नकेल, पांच आटो सीज व 250 का किया गया चालान

हमीरपुर : मंगलवार को यातायात प्रभारी ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आटो सीज कर कोतवाली में खड़ा कराया। इसके साथ ही 250 अन्य वाहनों का भी यातायात नियमों का पालन न करने पर चालान किया। यह अभियान हमीरपुर व सुमेरपुर कस्बे में चलाया गया।
यातायात प्रभारी हरवेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को यह चेकिंग अभियान चलाया गया। सवारी वाहन चालक क्षमता से अधिक सवारियां लेकर चलते थे। जिसकी लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जिसके मद्देनजर यह अभियान चलाया गया। बताया कि इस अभियान के तहत हमीरपुर में कुल पांच आटो सीज कर उन्हें कोतवाली पुलिस को सुपुर्द किया गया। इसके साथ ही सुमेरपुर कस्बे में भी अभियान चलाया गया। इन दोनों स्थानों में चलाए गए अभियान में 250 से अधिक छोटे बड़े सभी प्रकार के वाहनों का चालान भी किया गया।

Related Articles

Back to top button