व्यापार मंडल की बैठक हुई संपन्न मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे कपिल अग्रवाल

पीलीभीत। जोशी कॉलोनी व्यापार मंडल की बैठक नगर अध्यक्ष जगबंधु हलधर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि युवा व्यापार मंडल प्रदेश कपिल अग्रवाल रहे। बैठक में व्यापार मंडल की मासिक बैठक करने हेतु प्रस्ताव पारित हुआ तथा जोशी कॉलोनी टोंडरपुर मार्ग के पुनर्निर्माण, बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा हुई और सम्बन्धित अधिकारियों से मिलने हेतु सहमति बनी।बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने 10 मार्च के प्रांतीय कार्यकारिणी अधिवेशन में जोशी कॉलोनी से सभी लोगों के चलने का आह्वाहन किया।

नगर अध्यक्ष जगबंधु हलधर ने जोशी कॉलोनी से बड़ी संख्या में व्यापारियों को अधिवेशन में लेकर जाने का संकल्प लिया। बैठक में सैंपलिंग की समस्या पर भी चर्चा हुई।बैठक में नगर अध्यक्ष जगबंधु हलधर, महामंत्री धर्मपाल सिंह चौहान, गोपाल विश्वास, विश्वदेव विश्वास, गगुरुनाम सिंह, शेखर मण्डल, विधान राय,पवित्र अधिकारी, नित्यानंद विश्वास समेत अनेक पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button