कानपुर: शहर में अब इन रूटों पर नहीं चलेंगे ई-रिक्शे… 

कानपुर:  शहर में यातायात सुगम और  सुव्यवस्थित करने के लिए कमिश्नरेट पुलिस ने कुछ रूटों पर 15 दिन पहले शटल सेवा का ट्रायल शुरू किया था। इसके बाद बुधवार से 14 रूटों पर शटल सेवा शुरू कर दी गई है। ये सभी रुट कम दूरी के हैं और जहां ये सेवा शुरू होगी, वहां पुलिस और ट्रैफिक कर्मी तैनात किए गए हैं। इससे शहरवासियों को जाम से राहत मिलेगी, ई-रिक्शा की अराजकता पर लगाम लगेगी। 

 पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के आदेश पर यातायात पुलिस ने ऐसे रूट पर काम किया है, जहां जाम ज्यादा लगता है। इन रूटों पर ई-रिक्शा की वजह से पीछे से आने वाले यातायात की गति धीमी हो जाती है और जाम लगता है। फजलगंज चौराहे से गोविंद नगर जाने के दौरान 165 सेकेंड की रेड लाइट है।

जबकि केवल 65 सेकेंड की ग्रीन लाइट है। इसी समय अवधि पर फजलगंज से मरियमपुर की तरफ की रेड लाइट है। ऐसा ही टाटमिल, विजयनगर, मेघदूत तिराहा, रामादेवी, टाटमिल, यशोदा नगर और नौबस्ता बाईपास पर भी है। ऐसे में यहां ई-रिक्शा के कारण ट्रैफिक फंसाव होता था।  

नाबालिग नहीं चला पाएंगे ई-रिक्शा

यातायात पुलिस ई-रिक्शा चलाने वाले नाबालिगों पर भी कार्रवाई करेगी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार ई-रिक्शा चलाते हुए पकड़े जाने पर नाबालिग के परिवार वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।   

इन मार्गों पर लगाई गई रोक

-किदवई नगर से घंटाघर रोड पर बाकरगंज तक।
-नौबस्ता बाईपास से न तो ओवरब्रिज पर आएंगे और न ही नीचे चलेंगे।
-टाटमिल से अफीमकोठी, जरीब चौकी और कोकाकोला चौराहा।
-टाटमिल से रामादेवी रोड 
-फजलगंज से विजयनगर 
-रावतपुर से कल्याणपुर रोड 
-रामादेवी से जाजमऊ 
-रामादेवी से महाराजपुर रोड 
-विजय नगर से पनकी रोड 
-ट्रांसपोर्ट नगर के अंदर 
-घंटाघर से मालगोदाम की ओर 
-मंधना से बिठूर रोड 
-यशोदा नगर और नौबस्ता से भारी वाहन वाले हर रूट पर।

प्रतिबंधित रूट पर ई-रिक्शा चलता मिलने पर होगा सीज

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रतिबंधित रूट पर ई-रिक्शा चलते पाए जाने पर ई-रिक्शा तो सीज होगा ही साथ ही चालक और उसके परिवार के साथ ठेके या किराए पर ई-रिक्शा चलवाने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। 

Related Articles

Back to top button