कौसाम्ब अध्यक्ष जोशी ने असम राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष से अहम मुद्दों पर की चर्चा

देहरादून। प्रदेश के कृषि गणेश जोशी ने असम दौरे के दौरान रविवार को गुवाहाटी में असम राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष मनोज बरुआ और मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेज प्रसाद भुसाल और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

बैठक के दौरान कृषि मंत्री गणेश जोशी ने असम की कृषि और मंडियों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली और कृषि दोनों राज्यों में कृषि विपणन बनियादी ढांचे के आदान-प्रदान के लिए महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

बैठक में असम एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष ने मंत्री जोशी को अवगत कराया कि प्रदेश में लगभग 23 मंडियां है। इस वक्त असम बोर्ड में 700 कर्मचारी हैं, जिसमें 42 बोर्ड के सदस्य हैं और अन्य मंडियों में कार्यरत हैं। इनके माध्यम से मंडियों का सुचारु रूप से संचालन हो रहा है। इस दौरान अधिकारियों ने मंत्री गणेश जोशी को असम में कृषि के क्षेत्र में उर्वरक क्षमताओं, मार्केटिंग, उत्पादन, फसल कटाई के उपरान्त प्रबन्धन, प्रसंस्करण और विपणन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। बोर्ड के अधिकारियों ने अवगत कराया कि असम का ड्रोंगगिरी जिला गोलपाड़ा केले का बहुत बड़ा उत्पादक है और राज्य में केले के सबसे अधिक उत्पादकों में से एक गोलपाड़ा केले भारत के अन्य हिस्सों में भी जाता है।

बैठक में कृषि मंत्री जोशी ने उत्तराखंड के सेब को असम तक पहुंच बढ़ाने के लिए सकारात्मक चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी के सीमांत क्षेत्र हर्षिल का सेब कोलकाता तक पहुंचता है। उन्होंने असम की मंडियों में उत्तराखंड का सेब के व्यापार बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि यदि असम उत्तराखंड के साथ सेब का व्यापार करता हैं, तो इसके लिए उत्तराखंड सरकार उनका हर तरीके से सहयोग करने के लिए तैयार है। इस दौरान बोर्ड के चेयरपर्सन ने कृषि मंत्री गणेश जोशी का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत व अभिनंदन भी किया गया।

इस अवसर पर अध्यक्ष कृषि विपणन बोर्ड असम मनोज बरुआ व मुख्य कार्यकारी अधिकारी तेज प्रसाद भुसाल, मंडी समिति देहरादून से विजय थपलियाल, बोर्ड उप निदेशक पी.मुदिर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button