जेएनसीयू के कुलपति ने दीपावली पर दिया शुभकामनाए

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीत कुमार गुप्ता ने दीपावली के अवसर पर संबद्ध महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय परिसर के सभी विद्यार्थियों, कर्मचारियों के साथ जनपद के समस्त नागरिकों, उनके परिवार जनों एवं इष्ट मित्रों को शुभकामनाएँ प्रेषित की।

कुलपति ने कहा कि दीपावली महज एक पर्व नहीं है बल्कि पंच दिवसीय पर्व संकुल है, जो भारतीय जनमानस में अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य, आसुरी पर दानवी वृत्ति के विजय का उत्सव है। भारतीय संस्कृति में ऊर्ध्वगामी चेतना की प्रशंसा की गयी है। यह पर्व मानव की उसी ऊर्ध्वगामी चेतना को जगाने और अपनाने का पर्व है। कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में हर्ष, उल्लास और उत्कर्ष लाए ऐसी प्रभु से मंगलकामना है।

Related Articles

Back to top button