जीतन राम मांझी ने बताया मंत्रालय का टारगेट

पटना। केंद्र सरकार में मंत्रालय बंटने के बाद अब सभी केंद्रीय मंत्री अपने विभाग के बारे में अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। मंत्री अधिकारियों से मंत्रालय के बारे में छोटी से छोटी जानकारी ले रहे हैं। इतना ही नहीं मंत्री अपना टारगेट भी लोगों को बता रहे हैं।

जीतन राम मांझी हुए भावुक
इसी क्रम में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री जीतन राम मांझी ने भी अपना टारगेट बता दिया है। इस दौरान वह भावुक तरह से बात कर रहे थे। जीतन राम मांझी ने बताया कि वे अपने विभाग में कैसे काम करेंगे।

जीतन राम मांझी ने बताया अपना टारगेट
जीतन राम मांझी ने कहा कि हम स्‍वयं ग्रामीण क्षेत्र से आते हैं। वहां का हमें प्रैक्टिकल अनुभव है। वहां लोग 8-10 घंटे की कड़ी मेहनत करते हैं। उन्हें ठीक से दिहाड़ी भी नहीं मिलती। माइक्रो व्‍यापार को जब तक हम उस त‍बके तक नहीं पहुंचाएंगे, तब तक पूर्णता की बात करना बेईमानी होगी।

मंत्रालय का नाम सुनकर चौंक गए थे जीतन राम मांझी
बता दें कि इससे पहले जीतन राम मांझी ने दिल्ली से बिहार पहुंचते ही एक चौंकाने वाला बयान दिया था। जिसके बाद सियासत तेज हो गई थी। जीतन राम मांझी ने कहा था कि हम अपने विभाग वाला लिफाफा खोला तो चौंक गए। MSME मंत्रालय देखकर हमको कुछ समझ नहीं आया और हम माथा ठोकने लगे थे।

फिर हम सोचने लगे अरे भाई ये क्या मिला है। हम तुरंत पीएम मोदी से मिलने के लिए आगे बढ़ गए लेकिन पीएम मोदी ने हमें दो कदम पहले ही रोक दिया और कहा कि हम आपको अपना विजन वाला मंत्रालय दिए हैं।

Related Articles

Back to top button