भारतीय जनता पार्टी बहराइच की अगुवाई में श्री राम भक्तों का जत्था दर्शन हेतु अयोध्या रवाना

बहराइच। भारतीय जनता पार्टी संगठन के निर्देशानुसार अयोध्या में श्री राम लला के दर्शन कराने हेतु कार्यकर्ताओं के आने हेतु निर्देशित किया गया था। इसी क्रम में 5 फरवरी को दर्शन हेतु कार्यक्रम निर्धारित था। रुपईडीहा मंडल के राम भक्तों की अगुवाई में मंडल अध्यक्ष अजय मिश्रा भी सेवारत रहे। यात्रा के दौरान भक्तों में उत्साह देखने को मिला।इसी कड़ी में मंडल रुपईडीहा से प्रातः 6 बजे 250 श्री राम भक्तों का जत्था रवाना हुआ जिसमे भक्तों के द्वारा जय श्री राम के नारे लगाते हुए प्रस्थान किया। यात्रा में शंकरपुर, गडरहवा, थनई गांव, जिगरिया, शिवपुर मोहरनिया, आदि दर्जनों गांव के रामभक्त मौजूद रहे। यात्रा के दौरान मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भीमसेन मिश्रा, मंडल मंत्री विजय सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सर्वेश मिश्र, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश गुप्ता, ललित त्रिपाठी, योगेश पांडेय,पंकज कश्यप, चन्द्र प्रकाश मिश्र, प्रदीप कुमार वर्मा, अनिल वर्मा, संजय गुप्ता, संतोष शुक्ला, आदि श्री राम भक्त मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button