मुंडन संस्कार के लिए घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

एनएच-31 पूरे दिन जाम से कराहता रहा

बलिया। जिले के श्रीरामपुर, भरौली, रामगढ़, हुकुमछपरा, पचरूखीया, गंगापुर, मझौंवा, केहरपुर, गोपालपुर, नौरंगा आदि घाटों पर गुरुवार को शुभ मुहूर्त में मुंडन संस्कार रस्म अदायगी करने के लिए लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बरसात के चलते सड़क के किनारे कीचड़ व फिसलन हो जाने से लोगों को काफी दुश्वारियां झेलनी पड़ रही थी। वाहनों से एनएच-31 पर चार घंटे से भी अधिक समय तक जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर दो बजे तक मुंडन संस्कार होता रहा। एनएच-31 पर करीब छह किलोमीटर तक लम्बा जाम लग गया। जिससे आने जाने वाले राहगीरों एवं अन्य लोगों को काफी कठिनाई झेलनी पड़ी। आलम यह रहा कि दोपहर तक एनएच -31 जाम के झांम से कराहता रहा। स्कूली बसें भी जाम में घण्टों फसी रही। घाटों पर जुटे हुजूम के बीच मुंडन की रस्म जल्दी पूरी करने को लोग खतरो से खेलते देखे गके। ट्रैक्टर पर दर्जनों की संख्या में सवार लोग डीजे पर नाचते गाते घाटों पर पहुंचे। वहीं नावों पर भी मानक से अधिक लोग सवार हुए। डीजे पर बज रहे फूहड़ गीतों से लोग विशेषकर महिलाए शर्मसार हो रही थी। साथ ही अपनो से भी नजरे बचाती देखी गयी। इस दौरान पूर्व में हुए हादसो का उनके चेहरो पर सीकन भी नहीं था। उधर नाविकों की खूब चांदी कटी। अपनी जान जोखिम में डालकर क्षमता से अधिक नावों पर चढ़कर लोग मुंडन संस्कार की रस्म अदा करते नजर आए। रस्म अदायगी को पहुंचे लोगों से 11 सौ से 25 सौ तक की वसूली की गयी तो वही मुंडन संस्कार में लाखों की जुटी भीड़ के चलते गंगा घाटों पर ठेला खेंम्चा एवं छोटे छोटे दुकानदारों की भी खूब बिक्री हुई। हल्दी थाना क्षेत्र के रामगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी अजय कुमार अपने कांस्टेबल के साथ जाम छुड़ाने के लिए मस्कत करते नजर आए।

Related Articles

Back to top button