जम्मू एंड कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की ओर से परीक्षा के बाद परिणाम कर दिया गया घोषित

नई दिल्ली। जेकेएसएसबी सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा परिणाम की राह देख उम्मीदवारों के लिए अहम सूचना है। जम्मू एंड कश्मीर सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की ओर से आज, 4 नवंबर, 2023 को एसआई परिणाम 2022 की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर कर दी गई है। अब ऐसे में, जो उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परिणाम की जांच करके इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

हालांकि, अभी ऑफिशियल वेबसाइट ओपन नहीं हो रही है। ऐसे में उम्मीदवारों को थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। कैंडिडेट्स की सहूलियत के लिए नीचे आसान स्टेप्स भी दिए गए हैं, जिनको फॉलो करके भी परिणाम की जांच आसानी से की जा सकती है।

जेकेएसएसबी एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम चेक करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

जेकेएसएसबी एसआई भर्ती परीक्षा परिणाम की जांच करने के लिए सबसे पहले उम्मीदवारों को जेकेएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट https://jkssb.nic.in/ पर जाएं। अब होमपेज पर, परिणाम टैब पर क्लिक करें।

परिणामों की सूची से, जेकेएसएसबी एसआई 2022 परिणाम पर क्लिक करें। अब जेकेएसएसबी एसआई परिणाम 2022 वाली पीडीएफ फाइल के साथ एक नई विंडो खुलेगी। अब इसे डाउनलोड करने के लिए पीडीएफ फाइल पर क्लिक करें। इसके बाद, भविष्य के संदर्भ के लिए पीडीएफ फाइल को अपने कंप्यूटर या डिवाइस में सहेज कर रख लें।

पिछले साल दिसंबर में हुई थी परीक्षा

बता दें कि बोर्ड की ओर से एसआई के पदों पर लिखित परीक्षा का आयोजन 7 दिसंबर से 20 दिसंबर 2022 तक किया गया था। यह एग्जाम राज्य भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। इसके बाद, उत्तर कुंजी 30 दिसंबर को जारी की गई थी। कैंडिडेट्स को आपत्ति उठाने के लिए विंडो 2 जनवरी, 2023 को बंद कर दी गई थी। इसके बाद से ही कैंडिडेट्स नतीजों की राह देख रहे थे। हालांकि, अब फाइनली यह इंतजार समाप्त हो गया है। रिजल्ट की घोषणा कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button