डीएनडी मार्ग पर बैरिकेडिंग के कारण लगा जाम

गुरुग्राम। फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर कानून बनाने सहित कई मांगों को लेकर किसान आज मंगलवार को पंजाब-हरियाणा से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की ओर कूच कर रहे हैं। ऐसे में किसानों की दिल्ली में एंट्री रोकने और सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। इसी कड़ी में दिल्ली की सीमाएं सील कर दी गई हैं और कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट किया गया है। ट्रैफिक प्रतिबंधों के चलते दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित एनसीआर के शहरों में लोगों को जाम की स्थिति से जूझना पड़ रहा है।

दिल्ली पुलिस की इंटेलीजेंस पूरी तरह अलर्ट

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त कानून एवं व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव ने बताया कि पुलिस की इंटेलीजेंस को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा गया है। आइबी समेत सभी केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस पूरे हालात पर नजर रखे हुए है। दिल्ली पुलिस की सभी यूनिटों को सुरक्षा व्यवस्था में लगा दिया गया है। शहर के अंदर सब कुछ सामान्य है।

पिछले किसान आंदोलन से पुलिस ने लिया सबक, कड़ी की सुरक्षा

दिल्ली पुलिस के विशेष आयुक्त कानून एवं व्यवस्था रवींद्र सिंह यादव ने कहा कि सीमाओं पर भीषण जाम लगने के कारण वाहन चालक एक सीमा से दूसरे सीमा के घंटो चक्कर काटते रहे। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। 2021 में जिन-जिन रास्ते से किसान दिल्ली में आने में सफल हुए थे उन सभी रास्ते पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात बैरिकेडिंग के पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। हर प्वाइंट पर दिल्ली पुलिस ने ऐसी तैयारी की है जिससे किसी भी तरह के हालात से आसानी से निपटा जा सके।

Related Articles

Back to top button