ITO मेट्रो स्टेशन आज रहेगा बंद, 2 घंटे की पूछताछ के बाद हुई केजरीवाल की गिरफ्तारी

नई दिल्ली। हाई कोर्ट से गिरफ्तारी पर रोक से इनकार के बाद गुरुवार देर शाम ईडी की टीम ने अरविंद केजरीवाल के घर पर पहुंची। करीब 2 घंटे की छापेमारी और पूछताछ के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री को जांच एजेंसी ने गिरफ्तार कर लिया। उधर शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर रोक की मांग को लेकर लीगल टीम सुप्रीम कोर्ट भी पहुंची है। इस मामले में आज सुनवाई हो सकती है। वहीं, ईडी अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को कोर्ट में पेश करके पूछताछ के लिए हिरासत की मांग करेगी।

ईडी कार्यालय जाने वाले मार्ग पर की गई बैरिकेडिंग

ईडी कार्यालय जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर रखी है। मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों के लिए किसी भी तरह की रोक नही है। गाड़ियों को चेकिंग के बाद आगे जाने दिया जा रहा है। अभी तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ईडी कार्यालय के अंदर हैं।

ITO मेट्रो स्टेशन आज रहेगा बंद

 दिल्ली पुलिस की सलाह पर आईटीओ मेट्रो स्टेशन आज यानी 22 मार्च 2024 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा।

आप कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को कल गुरुवार रात एक्साइज पॉलिसी मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार कर मुख्यालय लाए जाने के बाद आज आम आदमी पार्टी कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

आईटीओ पर की गई बैरिकेडिंग

प्रवर्तन निदेशालय ने कल गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आबकारी नीति मामले में गिरफ्तार किया। जिसके बाद आज आईटीओ पर बैरिकेडिंग की गई है।

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर आप ने किया SC का रूख

AAP नेता और दिल्ली सरकार में मंत्री अतिशी ने कहा कि हमने सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अवैध गिरफ्तारी के खिलाफ अर्जी लगाई है। 22 मार्च को सुबह ही सुप्रीम कोर्ट में इसका जिक्र किया जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि इस देश का सुप्रीम कोर्ट इस देश के लोकतंत्र की रक्षा करेगा।

भाजपा मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी आप

AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद एक लड़ाई शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि आप आज सुबह 10 बजे बीजेपी मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन करेगी। गोपाल राय ने कहा कि अगर भाजपा सोचती है कि वे आम आदमी पार्टी को खत्म कर सकते हैं और अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार करके पूरे विपक्ष को धमकी दे सकते हैं, तो वे गलत हैं।

Related Articles

Back to top button