विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने के संकल्प के साथ मनाई गई।

लहरपुर सीतापुर। युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के द्वारा स्थानीय जुगुल किशोर गोविंद प्रसाद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने के संकल्प के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया व शारीरिक प्रमुख आचार्य अरविंद के द्वारा भैया बहनों को योग के महत्व की जानकारी देते हुए योगाभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य अनुराग मिश्र ने, छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने को कहा। युवा संवाद के तहत तहसील संयोजक विकास मौर्य ने छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद की तरह अपने जीवन को राष्ट्र, व भारतीय संस्कृति के मूल सिद्धांतों को अपने जीवन में धारण करके लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरन्तर आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भईया बहनों सहित समस्त आचार्य परिवार उपस्थित रहा।

Related Articles

Back to top button