असहायों की मदद करना ही सबसे बड़ा पुण्य: उपेन्द्र रावत

कंबल वितरण कार्यक्रम में भाजपा सांसद ने किया सम्बोधित

हैदरगढ़ बाराबंकी। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रामदेव सिंह अपने पूज्य पिता स्व. राम हर्ष सिंह की स्मृति में सराय चंदेल तिराहा सुबेहा में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा सांसद उपेन्द्र रावत के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, क्षेत्रीय विधायक दिनेश रावत, जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, पूर्व मंत्री बैजनाथ रावत, निवर्तमान जिलाध्यक्ष शशांक कुशमेश, दुग्ध संघ अध्यक्ष अयोध्या मंडल आनंद सिंह व मंडल अध्यक्ष सहित भाजपा के कई दिग्गज भाजपाई कार्यक्रम में मौजूद रहे। आए हुए सभी अतिथियों का श्री सिंह ने पुष्प गुच्छ और माला फूल पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सांसद उपेन्द्र रावत ने कहा कि गरीबों की सहायता ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। हर सक्षम व्यक्तियों को गरीबो की मदद अवश्य करनी चाहिए।

हैदरगढ़ के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राम देव सिंह आज अपने पिता स्व. राम हर्ष सिंह की स्मृति में इतना बड़ा कार्य कार्यक्रम किया है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाए वह कम है। रामदेव सिंह बीते नौ वर्षो से इस कार्य को निरंतर करते आए है, उनके इस कार्य से ना जाने कितने गरीबो के चेहरो पर मुस्कान आ जाएगी और उन्हे ठंड से निजात मिल सकेगी। सम्बोधन के दौरान सांसद श्री रावत पत्रकारों द्वारा प्रकाशित खबर पर भी ठहाके लगाए उन्होने कहा कि पत्रकार बंधु लिखते है की सांसद जी कभी क्षेत्र नही आते, उनके पास समय नही है। लेकिन मेरी विवशता किसी को नही पता, एक वर्ष के 8 माह दिल्ली में बीत जाते है। मै दिखाई तो नही पड़ा लेकिन साढे तीन सौ करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री सड़क योजना का कार्य पहली बार बाराबंकी मे हो रहा है। मै अपने कर्तव्यों का निर्वाहन पूर्ण रूप से कर रहा हूं।

कार्यक्रम को मंचासीन सभी जनप्रतिनिधियों ने सम्बोधित किया और प्रमुख प्रतिनिधि की भूरि भूरि प्रसंशा किया। अंत में आए हुए सभी गरीबो को एक एक कर कंबल का वितरण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील जायसवाल, महामंत्री संदीप गुप्ता, मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र शुक्ला, खंड विकास अधिकारी आशुतोष श्रीवास्तव, भाजपा किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष महाराजदीन पांडेय, प्रधान संघ अध्यक्ष हनुमान द्विवेदी, प्रधान प्रतिनिधि संतोष सिंह, विनोद शुक्ला, दीनबंधु पांडेय, मनोज मिश्रा, राहुल बाजपेई, प्रधान राम सिंह, विजय कुमार सिंह, डीपी यादव, अतुल सिंह, रामकुमार सिंह, पिंकू सिंह, सोनू सिंह, मोनू सिंह सहित सैकड़ो संभ्रांत व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button