इसरो ने कर दिया कमाल, रचा इतिहास, लांच किया अंतरिक्ष यान, ऐसे करेगा काम…

नई दिल्ली। इसरो ने नए साल पर नया इतिहास रच दिया है। आज भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने साल के अपने पहले अंतरिक्ष मिशन में एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट को लॉन्च कर दिया है। एक्सपोसेट सफलतापूर्ण लॉन्च। सैटेलाइट को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सफलतापूर्वक लॉन्च कर दिया गया है।

अंतरिक्ष यान से सफलतापूर्वक अलग हुई एक्सपो सैटेलाइट।
चौथा चरण भी यान से अलग किया गया।
तीसरे चरण को भी यान से अलग कर दिया गया है।
दो पेलोड सही रूप से अलग हो गए हैं।
यान सही ढंग से काम कर रहा है।
यान 250 किमी की ऊंचाई पूरी कर चुका है।

इसरो ने रचा इतिहास
इस मिशन के माध्यम से अमेरिका के बाद भारत ब्लैक होल (आकाशगंगा) और न्यूट्रॉन सितारों का अध्ययन करने के लिए एक विशेष सैटेलाइट भेजने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया। यह मिशन करीब पांच साल का होने वाला है।

सैटेलाइट का यह होगा काम
इसरो के चंद्रयान-3 और आदित्य एल1 मिशन के बाद यह देश का अंतरिक्ष अन्वेषण की दिशा में एक नया ऐतिहासिक कदम होगा।

यहां देखें लाइव
इसरो के इस मिशन को उसकी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। एक्सपोसेट को पीएसएलवी-सी58 अंतरिक्ष यान द्वारा ले जाने के लिए पूर्व की ओर कम झुकाव वाली कक्षा में स्थापित किया जाएगा। पीएसएलवी-सी58 राकेट एक्सपोसेट के साथ 10 अन्य उपग्रहों ‘पीएसएलवी ऑर्बिटल एक्सपेरिमेंटल मॉड्यूल’ को भी अंतरिक्ष में ले जाएगा।

Related Articles

Back to top button