गर्मजोशी के साथ मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

समाज सेवा,स्वास्थ्य,मीडिया एवं राजनीति से जुड़ी महिलाओं को किया गया सम्मानित

बाँदा। भारतीय गौरव युवा विकास संस्थान एवं सोशल डेवलपमेंट सेवा संस्थान द्वारा संयुक्त रूप से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया।अतर्रा चुंगी स्थित संस्था मुख्यालय में समाज सेवा,स्वास्थ्य, मीडिया एवं राजनीति से जुड़ी महिलाओं ने गर्मजोशी के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया।जहाँ वंदन,अभिनंदन एवं नमन के साथ महिलाओं का माल्यार्पण कर,उनको सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद माँ अंबे ग्रुप के एमडी अमित गुप्ता ने महिलाओं का स्वागत करते हुए,उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और वर्तमान में महिलाओं के द्वारा विविध क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभाए जाने की प्रशंसा करते हुए समाज के लिए वरदान बताया।वहीं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल समाजवादी पार्टी की प्रदेश महिला सभा की सचिव नीलम गुप्ता ने भी महिलाओं का मार्गदर्शन किया, उन्होंने कहा कि महिलाओं को समाज में सजग प्रहरी की तरह रहना है,ताकि समाज व परिवार में गन्दगी प्रवेश न कर पावे साथ ही महिलाएं लीगल जागरुकता प्राप्त कर खुद को आर्थिक सामाजिक व राजनैतिक रूप से शिखर पर स्थापित कर सकतीं हैं।महिला सम्मान कार्यक्रम में मौजूद मीडिया से जुड़ी हुई रूपा गोयल ने कहा,कि समाज में एक शिक्षित एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक महिला समाज में सिर उठाकर रह सकती है,बशर्ते उसे हिम्मत और विवेक से कार्य करना होगा।कार्यक्रम की संयोजक एवं सोशल डेवलपमेंट सेवा संस्थान की निदेशक प्रीति साहू ने सभी प्रतिभागी महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए अभिनंदन किया और महाशिवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों के साथ कार्य कर रहीं,सीआरपी एवं समूह की पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।जिनमें रचना सेन,आरती प्रजापति,मोबिना खान,अनीता राजपूत,सीमा,फरजाना,सुनीता,इंदु सहित काउंसलर प्रतिभा देवी एवं कल्पना सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहीं।

Related Articles

Back to top button