राष्ट्रीय पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केन्द्रों पर मोटे अनाजों के विषय में दी गयी जानकारी

अमेठी। जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय पोषण माह के अन्तर्गत जनपद के समस्त आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अच्छे स्वास्थ्य हेतु परम्परागत एवं क्षेत्रीय खाद्य पदार्थो के योगदान के महत्व विषयक जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस सम्बन्ध में उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्रों पर स्थानीय एवं क्षेत्रीय खाद्य पदार्थो तथा मोटे अनाज के द्वारा पोषण स्तर में सुधार किये जाने के महत्व के विषय में बताया गया कि स्थानीय स्तर पर उपलब्ध खाद्य पदार्थो के सेवन से बच्चे बीमारी का शिकार नहीं होते एवं मोटे अनाज का शारीरिक वृद्धि तथा मानसिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जनपद के आंगनबाड़ी केन्द्रों पर गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गयी तथा पोषण रंगोली भी बनाते हुए से आम जनमानस को जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button