शक्ति दीदी अभियान के तहत बालिकाओं एवं महिलाओं को जानकारी दी गई

हेल्पलाइन के नंबरों के बारे में महिलाओं को दी गई जानकारी

मनियर (बलिया)। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 04 व शक्ति दीदी अभियान के तहत मंगलवार को भेखरिया गांव में महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने व कानून की जानकारी देकर उन्हें जागरूक किया गया।
इस दौरान वूमेन पावर लाइन 1090, साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एंबुलेंस सेवा 108 सहित अधिकारियों एवं थाने के सीयूजी नंबर की जानकारी महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई। इसके अलावा नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वालंबन से संबंधित तमाम सुविधाओं एवं कानूनों की जानकारी उन्हें प्रदान की गई। इन अभियानों के द्वारा महिला सुरक्षा विशेष दल द्वारा महिलाओं को गांवों, बाजारों, भीड़ भाड़ वाले स्थानों, कस्बों व स्कूलों में महिला सुरक्षा संबंधी उपायों के बारे में जागरूकता प्रदान की जाती है। इस कार्यक्रम में महिला हेड कांस्टेबल सलमा सिंह, सोमी शुक्ला, हेड कांस्टेबल कमला यादव ने महिलाओं एवं बालिकाओं को सशक्त बनाने की जानकारी दी।

Related Articles

Back to top button