छात्राओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे दी गई जानकारी

बलिया। कोतवाली पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-4 के तहत शुक्रवार को शक्ति दीदी द्वारा शक्ति स्थल स्कूल चन्द्रशेखर नगर में छात्राओं को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे विस्तार से बताया गया।
इस अवसर पर शक्ति दीदी ने छात्राओं को मजबूती के साथ उनके विरुद्ध होने वाले अपराध का मुखर होकर विरोध करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस सम्बन्ध में बने कानून व सहायता प्रदान करने वाली विभिन्न संस्थाओं के बारे में बताते हुए टोल फ्री नम्बर 1090, 102, 181, 1076, 1098, 108, 112, 1930 जानकारी दी। इसके बाद साइबर हेल्प डेस्क के बारे बताया। इसके अलावा मिशन शक्ति से सम्बंधित पुस्तिकाएं छात्राओं को वितरित की गई तथा उप्र सरकार द्वारा चलाए गए योजनाओं के बारे में बताया गया। इसके साथ ही गुड टच बैड टच के बारे में भी जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button