मिशन शक्ति टीम द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में दिया गया जानकारी

वाराणसी। एडीसीपी महिला अपराध ममता रानी के नेतृत्व में वाराणसी के विभिन्न थानों की एंटी रोमियो टीमों द्वारा नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन/महिला कल्याण के प्रति चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं के मध्य सशक्तिकरण व विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से नारी सुरक्षा,नारी स्वावलंबन एवं नारी सम्मान की दिशा में चलाये जा रहे महिला सुरक्षा सम्बंधी विभिन्न महिला हेल्प लाइन 1090,यूपी-112,हेल्पलाइन नम्बरों 1076 आदि के बारे में जागरूक किया तथा उपस्थित सभी महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को किसी भी विषम परिस्थिति में तत्काल उक्त दिए गए हेल्पलाइन नम्बरों पर कॉल कर पुलिस को सूचित करने हेतु बताया गया। सभी बालिकाओं/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया।

Related Articles

Back to top button