केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी

लहरपुर सीतापुर । भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के अंतर्गत रविवार को मंडल शाहपुर के बूथ संख्या 311 रमुवापुर भदफर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर संपर्क कर लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार की सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए लोगों को भाजपा की उपलब्धियां के पत्रक वितरित किए। कार्यक्रम में मुख्य प्रवासी तरुण कुमार मिश्रा, जिला सह सयोजक सहकारिता प्रकोष्ठ सत्य प्रकाश मिश्रा, ग्राम संयोजक विकास मिश्रा, शक्ति केंद्र संयोजक भैयालाल तिवारी, बूथ समिति सदस्य पन्ना प्रमुख सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस अभियान में मुख्य प्रवासी तरुण कुमार ने सभी लोगों की समस्याओं को सुनकर निस्तारण करने का प्रयास किया और लोगों से एक बार फिर भाजपा का परचम लहराने की अपील की।

Related Articles

Back to top button