यूपी में एनडीए गठबंधन को मिल रही जबरदस्त सीटें

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग के बाद मीडिया ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी कर दिए हैं। लोकसभा चुनाव 2024 में सभी की नजरें लोकसभा सीटों के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश पर टिकी हुई हैं। उत्तर प्रदेश में देश की सबसे ज्यादा 80 लोकसभा सीटें हैं।

अलग-अलग एजेंसियों के एग्जिट पोल के नतीजे बदले हुए हैं, हालांकि सभी एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बनती हुई नजर आ रही है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार, देश में एनडीए गठबंधन की 361-401 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। जबकि इंडी गठबंधन को 131-166 सीटें और अन्य को 8-20 सीटें मिल रही हैं।

एबीपी सी वोटर के सर्वे के अनुसार, एनडीए गठबंधन को 353-383 सीटें मिल रही हैं, वहीं इंडी गठबंधन को 152-182 सीटें और अन्य को 4-21 सीटें मिलती नजर आती हैं।

यूपी में एनडीए गठबंधन को मिल रही जबरदस्त सीटें
उत्तर प्रदेश में इंडिया टीवी सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार, एनडीए गठबंधन को जबरदस्त सीटें मिल रही हैं। भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में 62 से 68 सीटें, अपना दल को दो सीटें व रालोद को दो सीटें मिल रही हैं। जबकि सुभासपा का खाता भी नहीं खुल रहा है।

एग्जिट पोल में बसपा का नहीं खुला खाता
वहीं समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश में 10 से 16 सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। वहीं कांग्रेस को एक से तीन सीटें मिल रही हैं। वहीं मायावी की अगुवाई में इस चुनाव में मैदान में अकेले उतरी बहुजन समाज पार्टी को एक भी सीट मिलती हुई नजर नहीं आ रही है।

अखिलेश को झटका
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को 10 से 16 सीटें मिल रही हैं। वहीं सहयोगी पार्टी कांग्रेस को एक से तीन सीटें मिलती हुई नजर आ रही हैं। सपा मुखिया अखिलेश यादव लोकसभा चुनाव के दौरान उत्तर प्रदेश में 80 में से 79 सीटें जीतने का दावा कर रहे थे। साथ ही उन्होंने एक अन्य सीट वाराणसी में भी लड़ाई की बात कही थी। अब एग्जिट पोल के नतीजे और सपा प्रमुख के दावे में बड़ा अंतर है। हालांकि एग्जिट पोल और आधिकारिक नतीजों में काफी अंतर हो सकता है।

Related Articles

Back to top button