इंडोरामा कंपनी के कर्मचारियों ने किसानों के साथ की बैठक

इन्हौना अमेठी। मे अहोरवा भवानी महराजगंज मार्ग पर एसवीएल रिटेलर यश ट्रेडर्स प्रतिष्ठान पर इंडोरामा कम्पनी के द्वारा ग्राम बरवलिया ,ब्लॉक – सिंहपुर ,जिला – अमेठी में क्रॉप सेमिनार मीटिंग किया गया ,जिसमे इंडोरामा कम्पनी के डी पी सिंह जोनल इग्रोनॉमिस्,पारस सिलिका ,ऊर्जा के बारे में विधिवत जानकारी दी गई , इस अवसर पर अतुल कुमार सिंह ने किसानों को इंडोरामा के उत्पाद ऊर्जा ,बेंटोस डब्लू डी जी सल्फर पारस सिलिका पारस डायमंड किसानों को संतुलित मात्रा में प्रयोग करने एवं डोज की जानकारी दी गई। इस बैठक में प्रमोद शर्मा ने मिट्टी परीक्षण की जानकारी दिया साथ ही अतुल कुमार सिंह ने किसानों को गेंहू की फसल में होने वाले खरपतवार की रोकथाम की जानकारी करने के लिए इंडोरामा के उत्पाद की जानकारी दी , उन्होंने कहा कि फसल सम्बंधित जानकारी किसान निःशुल्क टोल फ्री नम्बर 18001805244 पर भी कर सकते हैं। किसानों की बैठक में प्रमोद कुमार शर्मा पारस शक्तिमान इंडोरामा ,प्रदीप दुबे तथा यश ट्रेडर्स के संचालक रामकिशोर त्रिवेदी (बबलू ) भैया यश त्रिवेदी शिव कुमार तिवारी पुत्ती प्रधान , ओम मिश्रा, पुतान तिवारी तिवारी पूर्व प्रधान ,बाल गोविंद तिवारी ,चविनाथ रावत सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button