इतिहास बनाने जा रहा इंडी गठबंधन : अरविंद सिंह गोप

बाराबंकी। इंडी गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया की शनिवार को कोठी स्थित मदारपुर में आयोजित न्याय संकल्प रैली में जुटी भीड़ से कांग्रेस नेता विशेषकर छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व सपा और कांग्रेस संगठन के सैकड़ों पदाधिकारी बागोबाग नजर आए। इस जनसभा में कांग्रेस और सपा का कुनबा एक मंच पर था और सबने किसी न किसी रूप में केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। रैली में जुटी भीड़ से उत्साहित समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप ने कहा,’ऐसा लगता है कि मोदी सरकार व महंगाई दोनों की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। यह रैली बाराबंकी में इतिहास बनाने जा रही है। यह जनसैलाब इसका सबसे बड़ा गवाह है।’ रैली में जिलेभर से लगभग लाखों की संख्या में लोग कांग्रेस नेता राहुल गांधी का भाषण सुनने आए। रैली में उत्साहित भीड़ ने अखिलेश यादव व राहुल गांधी के जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके साथ ही कांग्रेस नेताओं ने उम्मीद जताई कि यह रैली कांग्रेस के लिए 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का मार्ग बनेगी।

रैली को कांग्रेस प्रत्याशी तनुज पुनिया, पूर्व सांसद रामसागर रावत, विधायक सुरेश यादव, पूर्व सांसद डॉ पीएल पुनिया, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, कांग्रेस नेता नकुल दूबे, पूर्व विधायक रामगोपाल रावत, राममगन रावत, नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिवशंकर शुक्ला, विजय पाल गौतम वरिष्ठ सपा नेता अदनान चौधरी, वरिष्ठ सपा नेता गौतम रावत, सपा प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, दानिश सिद्दीकी, युवा सपा नेता पप्पू सिद्दीकी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सियाराम यादव, राजकुमार सिंह, संजीव कुमार सिंह, बृजेश मिश्रा, पवन यादव, प्रदीप सिंह, विजय कुमार लोधी, शब्बीर पहाड़ी, प्रधान आसिफ खान, सभासद सूरज दीक्षित, रोहित मिश्रा, आशीष साहू, कुलदीप वर्मा, अली रिजवी, सभासद हाजी हिसार, अयूब खान, राजा खान, आस मोहम्मद, मेराज हाजी, अमीन लालू यादव, मौजीराम यादव, विकास यादव जनसभा में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक रैली में शामिल हुए।

Related Articles

Back to top button