विदेशी धरती पर भारतीय सैनिकों ने चीन को चटाई धूल

नई दिल्ली। विदेशी धरती पर भारतीय सैनिकों ने चीन के सेनाओं को धूल चटा दी है। दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अफ्रीका के सूडान में भारतीय और चीनी सैनिकों को टग ऑफ वॉर खेलते देखा गया। इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय सैनिकों की जीत हुई। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत भारतीय सेना सूडान में तैनात है।

वीडियो में देखें जबरदस्त मुकाबला
न्यूज़ एजेंसी ANI ने खेल का मजेदार वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षा मिशन के तहत सूडान, अफ्रीका में तैनाती के दौरान उनके और चीनी सैनिकों के बीच हुए रस्साकशी में भारतीय सैनिकों ने जीत हासिल की।’ ANI के मुताबिक, भारतीय सेना के अधिकारियों ने इस वीडियो की पुष्टि की है। वीडियो में चीन से जीतने के बाद भारतीय सैनिकों को जश्न मनाते हुए भी देखा जा सकता है।

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिया रिएक्शन
भारतीय सैनिकों ने अपनी ताकत और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए चीनी सेना पर बड़ी जीत हासिल की। ​​यह एक दोस्ताना लेकिन जोशपूर्ण मुकाबला था। इस वीडियो पर यूजर्स अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तन्मय देसाई लिखते है कि ‘रस्साकशी एक झांकी है अक्साई चिन अभी बाकी है।’ वहीं, शुभम द्विवेदी ने लिखा ‘जय भारत।’

Related Articles

Back to top button