भारतीय सेना दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ लगातार भारत अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाता जा रहा है। एआई टेक्नोलॉजी के युग में भारतीय सेना खुद को टेक फ्रेंडली बनाने की ओर अग्रसर है।

भारतीय सेना का शौर्य देखकर हमारे मन में यह सवाल उठता है कि हमारी सेना दुनियाभर में मौजूद सेनाओं के मुकाबले कितनी ताकतवर है। इस बात की जानकारी विश्व की रक्षा और सैन्य स्थित पर नजर रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर  ने दी है। साल 2024 की सैन्य शक्ति रैंकिंग की लिस्ट सामने आई है।

इस रिपोर्ट  (Global Firepower’s Military Strength Rankings for 2024)  में 145 देशों की सेनाओं का मूल्यांकन किया गया है।

दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली सेनाएं

नई दिल्ली। भारतीय सेना ने पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवाया है। आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ लगातार भारत अपनी सैन्य शक्ति को बढ़ाता जा रहा है। एआई टेक्नोलॉजी (AI) के युग में भारतीय सेना खुद को टेक फ्रेंडली बनाने की ओर अग्रसर है।

भारतीय सेना का शौर्य देखकर हमारे मन में यह सवाल उठता है कि हमारी सेना दुनियाभर में मौजूद सेनाओं के मुकाबले कितनी ताकतवर है। इस बात की जानकारी विश्व की रक्षा और सैन्य स्थित पर नजर रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर  ने दी है। साल 2024 की सैन्य शक्ति रैंकिंग की लिस्ट सामने आई है।

इस रिपोर्ट  (Global Firepower’s Military Strength Rankings for 2024)  में 145 देशों की सेनाओं का मूल्यांकन किया गया है।

दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली सेनाएं

दुनिया की सबसे ताकतवर सेना अमेरिका की है।

अमेरिकी सेना की ताकत

  • सैन्य कर्मी- 21.27 लाख से ज्यादा
  • वायुसेना में सात लाख से ज्यादा लोग
  • अटैक फाइटर जेट- 896
  • ट्रांसपोर्ट विमान- 957
  • हेलीकॉप्टर्स- 5737
  • टैंक्स- 4657

रैंकिंग में दूसरे नंबर पर रूस का नाम 

रूसी सेना की ताकत

  • सैन्य कर्मी- 35.70 लाख से ज्यादा
  • वायुसेना में 1.65 लाख से ज्यादा लोग
  • थल सेना में 5.50 लाख से ज्यादा लोग
  • नौसेना में 1.60 लाख से ज्यादा लोग
  • फाइटर जेट- 730
  • ट्रांसपोर्ट विमान-453
  • हेलीकॉप्टर्स- 559

तीसरे नंबर पर चीन की सेना का नाम

चीनी सेना की ताकत

  • सैन्य कर्मी- 31.70 लाख
  • वायुसेना में 4 लाख से ज्यादा लोग
  • थल सेना में 25.45 लाख से ज्यादा लोग
  • नौसेना में 3.80 लाख से ज्यादा लोग
  • फाइट जेट-371
  • ट्रांसपोर्ट विमान- 289
  • हेलीकॉप्टर्स- 281
  • टैंक्स-5000

भारत दुनिया की चौथी सबसे ताकतवर सेना 

भारतीय सेना की ताकत

  • सैन्य कर्मी-51.37 लाख से ज्यादा
  • पैरामिलिट्री- 25.27 लाख
  • रिजर्व पर्सनल-11.55 लाख
  • वायुसेना में 3.10 लाख से ज्यादा
  • थल सेना में 21 लाख से ज्यादा
  • नौसेना में 1.42 लाख से ज्यादा
  • फाइटर जेट- 130
  • ट्रांसपोर्ट विमान- 264
  • स्पेशल मिशन एयरक्राफ्ट- 70
  • हेलीकॉप्टर्स-869
  • थल सेना के पास मौजूद टैंक्स- 4614
  • आर्म्ड व्हीकिल- 1,00,882
  • थल सेना के पास सेल्फ प्रोपेल्ड आर्टिलिरी- 100
  • हल्की आर्टिलिरी- 3311
  • थल सेना के पास रॉकेट आर्टिलरी- 1500

बता दें कि पांचवें नंबर पर दक्षिण कोरिया की सेना है। इसके बाद छठे नंबर पर ब्रिटेन की सेना है। सातवें नंबर पर जापान, आठवें पर तुर्किए, नौवें नंबर पर पाकिस्तान और दसवें पर इटली की सेना है।

पावर इंडेक्स स्कोर की बात करें तो अमेरिका का पावर इंडेक्स 0.0699 है। वहीं भारत का पावर इंडेक्स 0.1023 है। डाटा के मुताबिक, पाकिस्तान का पावर इंडेक्स 0.1711 है। ग्लोबल फायर पावर के मुताबिक भूटान की सेना दुनिया की सबसे कमजोर सेना है। भूटान का पावर इंडेक्स 6.3704 है।

क्या होती है पावर इंडेक्स स्कोर?

145 देशों की मिलिट्री स्ट्रेंथ आंकलन करने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर ने सैनिकों की तादाद, सैन्य उपकरण, आर्थिक स्थिरता और संसाधन समेत 60 क्षेत्रों के आधार पर मूल्यांकन करने के बाद रैंकिंग तय की है। इन सभी मानकों को मिलकर पावर इंडेक्स तैयार किया जाता है। 

दुनिया की 10 सबसे कमजोर सेनाएं

  • भूटान
  • मालदोवा
  • सूरीनाम
  • सोमालिया
  • बेनिन
  • लाइबेरिया
  • बेलीज
  • सियरा लिओन
  • केंद्रीय अफ्रीकी गणराज्य
  • आइसलैंड

Related Articles

Back to top button