सामूहिक प्रयासों से भारत बनेगा विकसित राष्ट्र: विनय प्रताप सिंह

  • भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे,गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे

निष्पक्ष प्रतिदिन/लखनऊ

विकास खण्ड बख्शी का तालाब के ग्राम पंचायत टिकरी में विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी लखनऊ के जिलाध्यक्ष श्री विनय प्रताप सिंह ने कहा कि 15 अगस्त 2047 को भारत की आजादी के 100 साल पूरे होने पर यशश्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विकसित राष्ट्र बनाने का आह्वान देश वासियों से किया है। इसी क्रम में सरकार के सभी विभाग आधारभूत सुविधाओं का विकास तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन करने के लिए सतत प्रयासरत हैं। इसलिए हम सबके सामूहिक प्रयास से भारत निश्चित तौर पर विकसित राष्ट्र बनेगा।
उन्होंने विकसित भारत बनाने के लिए उपस्थित लोगों को पांच प्रतिज्ञाएं दिलाई कि भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे।गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे।भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे।नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे।
कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष अरविन्द यादव, मंडल अध्यक्ष विमलेश मिश्रा तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरुण सिंह ने भी संबोधित किया, तथा संचालन कुलदीप सिंह ने किया।इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष राम करन सिंह, राजेश कुमार यादव एडवोकेट,अजय प्रताप सिंह, सुधीर बाजपेयी, राम सरन सिंह, हुकुम सिंह, राकेश रावत, राम किशोर, महेश प्रसाद , मनोज कुमार प्रधान टिकरी, सौरभ सिंह प्रधान खेसरावां, राहुल कृष्ण यादव प्रधान पलिया, उमेश यादव प्रधान सुभान नगर, अनेक विभाग के अधिकारी गण, गणमान्य नागरिक तथा सैकड़ों लाभार्थी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button