नंद महर धाम पर इंडिया गठबंधन की हुई रैली

रैली में अखिलेश ने भरी हुंकार

भाजपा सरकार किसान नौजवान विरोधी ..अखिलेश

अमेठी। जिले में पांचवे चरण के होने वाले चुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत को लेकर नंद महर धाम पर इंडिया गठबंधन की रैली आयोजित हुई। जिसमें हजारों की संख्या चिलचिलाती धूप में जनता और पार्टियों के कार्यकर्ता अपने महबूब नेता के विचारों को सुनने के लिए इंतजार करते दिखे, तयशुदा कार्यक्रम से आधा घंटा विलंब दोनों नेताओं का हेलीकॉप्टर हेलीपैड पर उतरा। जिसे जनता की गगनचुंबी नारों से बुलंद कर दिया। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पूर्व मुख्यमंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और पूर्व अमेठी सांसद पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने नंदमहर धाम पहुंचकर नंद बाबा का दर्शन किया। उसके बाद मंच पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि इस जनविरोधी सरकार से जनता त्रस्त हो चुकी हैं। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सिलेंडर की राजनीति करने वाले सरेंडर हो चुके हैं, ये सरकार किसान नौजवान विरोधी सरकार हैं। इसे गरीब और गरीबों से कोई सरोकार नहीं हैं, ये चन्द पूजीपतियों की पोषक बन चुकी हैं। अमेठी में मीठी चीनी के लिए कड़वा झूठ बोला गया था अब उन्हें स्मृति करने का समय आ गया है यह आवाज लखनऊ से दिल्ली तक जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवक पेपर लीक को कैसे भूल सकता है। सत्ता में आने के बाद भर्ती का कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा कि 400 पार का नारा देने वाले नारा भूल गए हैं। 543 लोक सभा सीट में 400 नहीं 143 सीट पाना मुश्किल हो गया है। संविधान बदलकर हमारे अधिकारों को भाजपा के लोग खत्म करना चाहते हैं समाजवादी पार्टी के विधायकों द्वारा धोखा देने पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनको सबक सिखाना है।

अमेठी पूर्व सांसद राहुल गांधी ने कहा कि 2024 का चुनाव देश बचाने का है संविधान बचाने का है। भाजपा इस संविधान व आरक्षण खत्म कर रही हैं। यह गोदी मीडिया महंगाई बेरोजगारी पर कुछ नहीं बोलती, देश में गरीब गरीब तथा अमीर अमीर हो रहा हैं। प्रधानमंत्री ने अपने उद्योगपति मित्रो को 16 लाख करोड रुपए माफ कर दिए,जबकि इतने पैसे से 24 वर्ष तक मनरेगा का कार्य हो सकता था। 4 जून के बाद गरीब परिवार के महिला के खाते में ₹100000 खटाखट दिए जाएंगे। आशा आंगनवाड़ी की मानदेय दुगने किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अमेठी में मैंने बहुत सारे विकास के कार्य कार्य किया है। एच ए एल, बी एच ए एल, सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर पेट्रोलियम इंस्टीट्यूट बनवाई। उन्होंने कहा कि सेना में दो तरह के जवान नहीं होंगे, सत्ता में आते ही अग्निवीर योजना को कूड़ेदान में डाल दिया जाएगा। आज अमेठी का युवा परेशान है उसे ₹100000 अप्रेंटिसशिप के लिए दिए जाएंगे, राहुल गांधी ने कहा कि किशोरी लाल शर्मा 40 वर्ष तक कार्य किए हैं, अपना खून पसीना बहाया है, रायबरेली और अमेठी का विकास समान रूप से किया जाएगा राहुल गांधी आपके हैं और हमेशा रहेंगे। अमेठी का प्रत्याशी के एल शर्मा ने कहा कि गांधी परिवार और अमेठी की जनता का मुझे जो आशीर्वाद मिला है उसे पूरी ईमानदारी के साथ सजोने का कार्य करता रहूंगा। इस मौके पर पूर्व मुख्य मंत्री अशोक गहलोत, मीर साहब, प्रियंक हरि विजय तिवारी धीरू, सपा जिला सचिव डॉ सी पी यादव, विजय प्रकाश यादव पूर्व प्रधान, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, आर के यादव, सनी चौरसिया आदि रहे।

Related Articles

Back to top button