पेटीएम के बाद अब भारतपे की बढ़ी मुश्किल! सरकार ने जारी किया नोटिस

नई दिल्ली। ऑनलाइन पेमेंट और बैंकिंग ऐप पेटीएम के विवाद के बीच बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि भारत-पे को भी नया नोटिस मिल गया है। ये नोटिस ऑनलाइन क्कढ्ढ पेमेंट ऐप और फिनटेक कंपनी भारतपे को कॉरपोरेट अफेयर्स मंत्रालय ने जारी किया है। कॉरपोरेट मंत्रालय ने भारतपे को नोटिस जारी कर पूछा है कि अशनीर ग्रोवर के खिलाफ कोर्ट में दाखिल किए आपराधिक और दीवानी मामलों से जुड़े क्या सबूत हैं। नोटिस पर भारतपे ने जवाब दिया है कि मंत्रालय ने कंपनी को नोटिस जारी कर अशनीर मामले में ज्यादा जानकारी मांगी है। सरकार ने 2022 में मामले की समीक्षा शुरू की थी और इसी पूछताछ को आगे बढ़ाते हुए अतिरिक्त जानकारियां मांगी है। कंपनी ने कहा कि हम जांच एजेंसियों को हरसंभव मदद करने की कोशिश करेंगे। फिनटेक कंपनी साल 2022 में उस वक्त विवादों में आ गई थी, जब कंपनी के फाउंडर अशनीर ग्रोवर ने कोटक ग्रुप के कर्मचारी के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था और उसे धमकी दी थी

Related Articles

Back to top button