विशाखापत्तनम में एक व्यक्ति ने एक महिला को चाकू से हमला कर उतारा मौत के घाट…

विशाखापत्तनम में पैसे के विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। महिला की पहचान 35 वर्षीय सुव्वादा सुजाता के रूप में हुई है। इस हमले के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी की पहचान उमा महेश के रूप में हुई है। पुलिस ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

न्यूज एजेंसी एएनआई के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, द्वारकानगर पुलिस स्टेशन के सर्कल इंस्पेक्टर सिम्हाद्री नायडू ने कहा कि उमा महेश और मृतक सुजाता पिछले पांच वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं। उमा महेश ने उस पर चाकू से हमला किया, और बाद में उसने चाकू से उसके शरीर पर चोटें पहुंचाईं। सुजाता की मौके पर ही मौत हो गई। हमारी टीम ने अपराध स्थल का निरीक्षण किया और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार शाम की है। महेश को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी चोटों का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button