अज्ञात परिस्थितियों में किसान का शव नाले में पड़ा मिला

हमीरपुर : मौदहा कोतवाली क्षेत्र के छिरका गांव में अज्ञात परिस्थितियों में एक किसान का शव नाले में पड़ा मिला हा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकाकर छानबीन में जुट गई है।
ग्राम छिरका निवासी 45 वर्षीय उदय प्रकाश का शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर पुलिस के नीचे से बह रहे नाले में संदिग्ध हालात में पड़ा मिला। ग्राम प्रधान मुकेश प्रजापति ने बताया कि मृतक महोबा के ग्राम बम्हरौली का रहने वाला था। वह बीते काफी अरसे से अपने ममाने छिरका में रह रहे था। मृतक दो भाइयों में बड़ा तथा अविवाहित था। वहीं स्जवन ने बताया कि वह सोमवार की रात पानी लगाने खेत गया था। इसके बाद कोई जानकारी नहीं है। वहीं कोतवाली प्रभारी रामआसरे सरोज ने बताया की प्रथम दृष्टया प्रतीत होता है कि उदय प्रकाश नशे में नाली में गिर गया होगा। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सच्चाई पता चलेगी।

Related Articles

Back to top button