दो अलग अलग गांव में एक महिला व एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हमीरपुर : कुरारा थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांवों में एक महिला व एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
क्षेत्र के कुसौलीपुरवा गांव निवासी कृष्णा पुत्र करिया उम्र करीब 55 वर्ष खेती किसानी का काम करता था और शराब का भी लती था। मृतक के लड़के धर्मेंद्र ने बताया कि बैंक के कर्जे से परेशान रहता था जिसके चलते कमरे में छत के कुंडे से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के 6 लड़के है। वही थाना क्षेत्र के करियापुर गांव निवासी गीता यादव पत्नी शिवदत्त उम्र करीब 27 वर्ष ने घर पर ही छत के कड़े से रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति शिवदत्त ने बताया कि शादी को 9 वर्ष हो गए है। मैं सुबह बकरी चराने गया था तभी मेरी 6 वर्षीय पुत्री सुधा ने खेत मे आकर बताया कि मम्मी ने फांसी लगा ली है। मृतका के एक 6 वर्षीय लड़की व एक 4 वर्षीय लड़का है। वही मृतका की माँ कीरतपुर थाना चरखारी जिला महोबा निवासी क्रांति देबी ने पुलिस को बताया कि बिटिया के ससुरालीजनों ने बिटिया को फांसी लगाई है। तब पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य सुरक्षित करवाये है। पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Related Articles

Back to top button