सहरसपाली गांव में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बलिया। कोतवाली थाना क्षेत्र के सहरसपाली गांव में बुधवार की दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी ईहलीला समाप्त कर लिया। जानकारी होते ही परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया। जानकारी के अनुसार सहरसपाली गांव निवासी ब्यास कुमार वर्मा 22 वर्ष पुत्र गोवर्धन वर्मा ने अपने घर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक ने फांसी के फंदे पर झूल गया। जानकारी होते ही परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होेते ही घर में कोहराम मच गया। जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।

Related Articles

Back to top button