अपायल गांव में मंत्री दानिश आजाद ने किया मतदान

मोदी सरकार भारत के उत्तम भविष्य के लिए कटिबद्ध

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री दानिश आज़ाद अंसारी ने लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर अंतर्गत पैतृक गांव अपायल में मतदान किया।
मतदान करने के बाद राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहाकि इस लोकतंत्र के महापर्व में जनता के हाथ में सबसे बड़ी शक्ति उनका वोट है। हम सबको आगे बढ़कर राष्ट्र को सक्षम और सशक्त बनाने के लक्ष्य के साथ वोट करना चाहिए। मोदी सरकार भारत के उत्तम भविष्य के लिए कटिबद्ध है। नौजवान, किसान, अल्पसंख्यक, पसमांदा समाज के विकास को सुनिश्चित करना मोदी सरकार के प्राथमिकता है। बीते 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र हित सर्वोपरि के भाव से जनता की सेवा के लिए काम किया है। निश्चित तौर पर जनता का आशीर्वाद और साथ मोदी के साथ है। 4 जून को 400 पार के आंकड़े के साथ उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के साथ मोदी सरकार बनने जा रही है।

Related Articles

Back to top button