पत्नी के वियोग में युवक ने दी जान, मचा कोहराम

फतेहपुर बाराबंकी। कोतवाली के ग्राम गंगौला में पत्नी वियोग से दुखी एक युवक ने उसी के दुपट्टे से फांसी लगा कर जान दे दी। मंगलवार को उसका शव घर में फंदे पर लटका मिला तो हड़कम्प मच गया। खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

घटना कोतवाली क्षेत्र के गंगौला की है। जहां पर स्थानीय निवासी राजकुमार गौतम ने करीब वर्ष दो पूर्व  सामूहिक विवाह समारोह में अपने पुत्र मनोज कुमार का विवाह फतेहपुर के ग्राम करन्धा निवासी बाबूलाल की पुत्री आशा देवी से किया था। लेकिन शादी के बाद से उसकी ससुराल वालों से अनबन शुरू हो गई। मनोज पिता के घर से कुछ दूर अलग मकान में रहने लगा था। करीब चार माह पूर्व उसकी पत्नी मायके गयी लेकिन बाद में वापस नही लौटी। जिसे लेकर मनोज काफी दिनों से अवसाद में था। सोमवार को वह गांव में मजदूरी करने गया था। शाम को उसे फोन पर पत्नी से बात करते सुना गया। मंगलवार सुबह वह देर तक घर से नही निकला। पिता राजकुमार उसे देखने गया तो कमरे के आगे लगी टीन शेड में मनोज का शव दुपट्टे के फंदे पर लटक रहा था। उसकी चीख पुकार सुनकर तमाम भारी संख्या में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंचे एसएसआई सतीश सिंह ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बन्ध में कोतवाली प्रभारी डीके सिंह ने बताया, युवक ने किन कारणों से फांसी लगाई है पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता लग सकेगा।

Related Articles

Back to top button