CM योगी की मौजूदगी में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश कर रहे यूपी बजट, गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं पर होगी मेहरबानी…

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार आज वर्ष 2024-25 का बजट सदन में पेश कर रही है। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधान सभा में बजट प्रस्तुत क‍िया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य विधानसभा सदस्य उपस्थित हैं।

उत्तर प्रदेश के बजट से जुड़े लाइव अपडेट के ल‍िए बने रहें…

व‍ित्त मंत्री सुरेश खन्ना पेश कर रहे यूपी का बजट

व‍ित्त मंत्री के साथ व‍िधानसभा पहुंचे सीएम योगी
उत्तर प्रदेश विधानसभा में आज राज्य का बजट पेश किया जाएगा। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्य वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना विधानसभा पहुंचे।

पेपरलेस’ बजट नए उत्तर प्रदेश में ‘रामराज्य’ की आधारशिला बनेगा: CM योगी
मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यनाथ ने एक्‍स पर पोस्‍ट क‍िया, उत्तर प्रदेश के बजट 2024-25 के सदन में प्रस्तुत होने के पूर्व प्रदेश के माननीय वित्त मंत्री @SureshKKhanna जी से भेंट हुई। आज सदन में उनके द्वारा प्रस्तुत किया जाने वाला पेपरलेस बजट नए उत्तर प्रदेश में रामराज्य की आधारशिला बनेगा। जय श्री राम!

केशव मौर्य ने कहा- लोग अच्‍छी उम्मीदें रखें
उत्तर प्रदेश बजट 2024 पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, “…सरकार की ओर से ये ही प्रयास है कि उत्तर प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने वाला प्रदेश हो… लोग अच्छी उम्मीदें रखें… जनता की नजरों में विपक्ष खुद एक सवाल है। देश और दुनिया में यदि विकास की रफ्तार देखनी है तो उत्तर प्रदेश में देखी जा सकती है।”

सीएम योगी ने बजट पेश होने से पहले की कैबिनेट बैठक
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बजट पेश होने से पहले कैबिनेट बैठक की।

राज्य के लोगों के लिए समृद्धि लाएगा ये बजट: सुरेश खन्ना
उत्तर प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा, “2024-25 योगी सरकार का बजट राज्य के लोगों के लिए समृद्धि लाएगा। यह विकास को गति देगा और 1 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आगे बढ़ेगा… हम चुनाव के लिए हमेशा तैयार हैं। हर क्षेत्र की जरूरतों के हिसाब से उसका ख्याल रखा गया है।”

Related Articles

Back to top button