सियासी जगत में नीतीश कुमार के पलटने की चर्चा जोरों पर, इसी बीच उनके खास ने दी चेतावनी…

भागलपुर। राजद व जदयू चुंबक की तरह चिपक गया है। दोनों अलग नहीं हो सकता है। लालू प्रसाद बड़े भाई हैं, तो नीतीश कुमार छोटे भाई। तेजस्वी यादव भतीजा है। यह बातें बिहार में गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल ने शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में कही।

नीतीश कुमार पलटेंगे तो पब्लिक की नजर में गिर जाएंगे: गोपाल मंडल
गोपाल मंडल ने कहा कि अगर नीतीश कुमार भाजपा के साथ जाते हैं, तो उनका राजनीतिक करियर समाप्त हो जाएगा। पब्लिक की नजर में गिर जाएंगे। वे मर मिट सकते हैं, लेकिन भाजपा के साथ जा नहीं सकते हैं। भाजपा झूठी पार्टी है।

नरेंद्र मोदी कहां से टपक आए: गोपाल मंडल
गोपाल मंडल ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहां से टपक आए, उनका नाम भी नहीं सुने थे। वे गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तो ठीक थे। उन्हें बोलने तक नहीं आता है। वे पढ़-पढ़कर भाषण देते हैं। जबकि नीतीश कुमार फर्राटा बोलते हैं। जबकि मोदी जी अड़ियल की तरह बात करते हैं। पीएम मोदी दानव की तरह डकारते हैं। लिखकर पढ़ते हैं, तो अच्छा चीज लिखवाकर पढ़ें। वे सिर्फ अपना बनाना चाहते हैं। अदानी-अंबानी को बनाना चाहते हैं।

Related Articles

Back to top button