आपसी विवाद में पत्नी ने दांतों से काटा पति का गुप्तांग, कानपुर रेफर

हमीरपुर : पति पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद आक्रोशित पत्नी ने अपने दांतों से पति का गुप्तांग काट दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर बेहोश हो गया। आनन फानन में परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई।
सदर कोतवाली के टिकरौली गांव निवासी 27 वर्षीय रामू निषाद का पत्नी से किसी बात हो लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आक्रोशित पत्नी ने रामू के गुप्तांग को अपने दांतों से काट डाला। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गया। पति को बेहोशी हालत में देख पत्नी सन्न रह गई। घटना की जानकारी जब परिजनों को हुई तो वह आनन फानन में रामू को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से उसकी हालत नाजुक देखते हुए कानपुर रेफर कर दिया गया। इस मामले में सदर कोतवाल अनूप सिंह ने बताया कि दोनों के बीच विवाद हुआ था। पत्नी का कहना है कि उसका पति जबरदस्ती उसके साथ अप्राकृतिक रूप से संबंध बनाने की कोशिश कर रहा था। जिसके कारण विवाद हुआ और यह घटना घटित हो गई। फिलहाल पति की हालत में सुधार है और उसका इलाज किया जा रहा है। इस घटना से पूरे गांव में खलबली मच गई।

Related Articles

Back to top button