घने कोहरे के साथ हुई सुबह, तापमान गिरने से बढ़ी गलन भरी सर्दी

हमीरपुर : घने कोहरे के साथ ही तापमान में रोज गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को कोहरे की वजह से नेशनल और स्टेट हाईवे पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। वहीं न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट आ गई है। जिसके कारण लोगो को गलन भरी सर्दी का सामना करना पड़ रहा है।
अब सर्दी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। रविवार तक मौसम कुछ साफ था और दिन में धूप भी निकल रही थी। लेकिन बीते दो दिनों से मौसम अचानक से पलट गया। तापमान गिरकर सात डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे लोगों ने घरों में रहने में ही भलाई समझी। तमाम लोग अलाव के आगे बैठकर सर्दी से निजात पाते नजर आए।
बिना बारिश पड़ा कोहरा, फसलें होने लगीं प्रभावित
भीषण कोहरा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बगैर बारिश के कोहरा पड़ने से मटर, मसूर, चना, सरसों, अलसी की सेहत बिगड़ने लगी है। इससे किसान चिंतित होने लगा है। किसानों के मुताबिक कोहरे का प्रकोप बढ़ने से माहू, सूंडी की फसलों में बढ़ोतरी होने लगी है।

Related Articles

Back to top button