सुबह की वाक से मिलेंगे ये फायदे…

हेल्थ एक्सपर्ट मॉर्निंग वॉक करने की सलाह जरूर देते हैं। क्योंकि इससे आपका ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही यह आपको पूरे दिन के लिए एनर्जेटिक भी रखता है। लेकिन टहलने के बाद आपको क्या करना चाहिए इस बात की भी जानकारी आपको होनी चाहिए, तभी इसके फायदे आपको होंगे, आइए जानते हैं। इस पेड़ की छाल से बना काढ़ा पीने से दिल, दिमाग रहेगा दुरुस्त, स्किन और बाल की बनी रहेगी चमक बुढ़ापे तक।

सुबह की सैर के बाद क्या करें
सुबह की सैर के बाद आपको सबसे पहले तो कुछ देर आराम करना चाहिए.कोई भी ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे शरीर पर बल पड़े। इसके अलावा आपको वॉक के बाद शरीर की स्ट्रेचिंग करनी चाहिए। इससे आपकी बॉडी को रिलैक्स मिलता है।

वॉक करने के थोड़ी देर बाद आप शांति से एक जगह पर बैठ जाइए फिर एक गिलास पानी पीजिए। शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। वहीं, आप प्रोटीन युक्त आहार का सेवन करिए। इससे आपकी हड्डियां मजबूत होंगी और दिमाग भी तेज चलेगा।

वॉक के बाद आप ड्राई फ्रूट्स का भी सेवन करिए. ताकि शरीर को भरपूर पोषण मिल सके। तो अब से आप इन बातों को फॉलो करके अपनी मॉर्निंग वॉक के दोगुने लाभ उठाएं।

सुबह कितनी देर टहलना चाहिए
आप हर दिन केवल 30 मिनट मॉर्निंग करते हैं, तो आपकी हेल्थ अच्छी बनी रहेगी।

मॉर्निंग वॉक के फायदे
तेज चलने से हृदय रोग और स्ट्रोक के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है। सुबह की सैर को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने से दिल मजबूत हो सकता है और रक्तचाप नियंत्रित।

Related Articles

Back to top button