सुबह हो या शाम,गंगापुल पर भीषण जाम ही जाम

सुबह जाम में फंसी कानपुर डीपीओ की गाड़ी तो शाम के जाम से जूझते रहे लोग

शुक्लागंज,उन्नाव। सोमवार को गंगा पुल पर 3 घंटे से अधिक समय तक सुबह व शाम को लगे भीषण जाम से लोग परेशान दिखे। गंगा पुल से लेकर राजधानी मार्ग तक लगा भीषण जाम कानपुर के दूसरे छोर तक लगा रहा। गंगाघाट पुलिस की कड़ी मेहनत के बाद सुबह का जाम 3 घंटे बाद खुला।वहीं शाम को दोबारा 7 बजे लगे जाम ने पुलिस के पसीने छुड़वा दिए। गंगा पुल पर लगे जाम के कारण वाहन रेंग रेंग कर चलते रहे।

शुक्लागंज के गंगा पर बने पुल पर जाम की समस्या जैसे कि आम हो गई है। आए दिन सुबह के वक्त दो से तीन घटे जाम लगने की वजह से लाखों की आबादी वाला क्षेत्र जिसमें अधिकतर लोग कानपुर नगर अपने व्यावसायिक कारोबार काम करने वाले मजदूर स्कूली छात्र एवं एम्बुलेंस आदि अक्सर जाम से जूझते रहते है। लेकिन लोगों कों जाम से निजात मिलने की कोई भी उम्मीद दिखाई नहीं दें रहीं है। जिसमें आम जनमानस नौकरी पेशा लोग परेशान होते रहते है। हालांकि गंगाघाट पुलिस कर्मियों द्वारा जाम को खुलवाने व सुचारू रूप से चलने के लिए काफी मशक्कत करते दिखाई दिए। जाम को लेकर लोगों का कहना है कि शुक्लागंज से कानपुर जाने में मुश्किल से मुश्किल 10 से 15 मिनट लगते है लेकिन अगर यही स्थिति जब जाम की होती है तो 2 से 3 घंटे भी लग जाते है। वहीं लोगों कहना है कि यदि पुराना गंगा पुल दो पहिया वाहनों के लिए मरम्मत कर खोल दिया जाए तो आम जनमानस अक्सर लग जाने वाले जाम से निजात मिल जाएगी। वहीं सोमवार सुबह गंगा पुल पर लगे जाम में कानपुर डीपीओ की गाड़ी भी फंसी रही। जिसे पुलिस की कड़ी मशक्कत के बाद निकला गया। जबकि लोग शाम को लगे जाम मे जूझते रहे।

Related Articles

Back to top button