बैठक में जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को दिया चुनाव में जी जान से जुटने का संदेश

हमीरपुर : मुख्यालय स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर प्रबंधन समिति की बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील पाठक की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक में जिलाध्यक्ष सुनील पाठक ने चुनाव प्रबंधन समिति के समस्त पदाधिकारियों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही गरीब कल्याण कारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभियान के माध्यम से आगामी लोकसभा चुनाव में मजबूती से पकड़ बनाकर एक बार फिर से भाजपा को जिताना है। इस मौके पर लोकसभा प्रभारी संजय दुबे, डा.बीके साहू, संतोष चौरसिया, देवेश कोरी, हमीरपुर विधानसभा प्रभारी अनूप तिवारी, रामसरोज पाठक, महोबा भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर कुलदीप निषाद, अशारानी कबीर, धीरेंद्र शिवहरे, प्रहलाद सिंह, लक्ष्मी रतन साहू, पुष्पराज सोनी, आराधना राजपूत, संतराम गुप्ता, अभिनव तिवारी, इंद्रप्रकाश बाजपेई, ईश्वर दयाल, संजना सेंगर, साधना तिवारी, सुरेंद्र तिवारी समेत चुनाव प्रबंधन समिति के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री नरवेंद्र सिंह ने किया।

Related Articles

Back to top button