वृद्धाश्रम के टीनशेड को तोड़ते हुए निर्माणाधीन मकान में घुसा डंपर, मची अफरा तफरी

हमीरपुर : कानपुर-सागर हाईवे पर स्थित वृद्धाश्रम का टिनशेड तोड़ता हुआ तेज रफ्तार डंपर निर्माणाधीन मकान के बेसमेंट में घुस गया। बेसमेंट का रैंप संकरा होने से डंपर का केबिन उसी में फंस गया। इससे चालक और खलासी दोनों उसी में फंस गए। तेज आवाज सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को केबिन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। दो घंटे तक अस्पताल में रुकने के बाद चालक और खलासी दोनों भाग निकले।

कानपुर-सागर हाईवे पर वृद्धाश्रम से सटा विमल तिवारी का अर्द्धनिर्मित मकान है। गुरुवार तड़के कानपुर की ओर से आ रहा खाली डंपर अनियंत्रित होकर वृद्धाश्रम के बाहर लगे टिनशेड को तोड़ता हुआ विमल के मकान पर बेसमेंट में घुस गया। चालक-खलासी डंपर की केबिन फंस गए। मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाल अनूप सिंह मौके पर पहुंचे। घायलों को केबिन से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। सुबह होते-होते चालक और खलासी दोनों अस्पताल से भाग निकले।

Related Articles

Back to top button