संकट की घड़ी में 1090, 112, 1076, 1098, 108 का करें प्रयोग…

“शक्ति दीदी” के तहत महिलाओं व छात्राओं को जागरुक करने हेतु चलाया जा रहा अभियान

महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नम्बरों, कल्याणकारी योजनाओं, महिला हेल्प डेस्क व कानूनी प्रावधानों की जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर किया जा रहा जागरुक

ग्राम चौपाल का आयोजन कर महिलाओं की समस्याओं का किया जा रहा निस्तारण

बलिया। उत्तर प्रदेश सरकार व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के द्वारा कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण हेतु मिशन शक्ति अभियान फेज-04 के तहत जनपद के समस्त थानों पर महिला बीट आरक्षी (शक्ति दीदी) के माध्यम से चलाये जा रहे जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को जनपद के समस्त थानों की महिला बीट आरक्षी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिलाओं, बालिकाओं, स्कूल व कालेज की छात्राओं प्रतिभाग किया। आयोजित ग्राम चौपाल व स्कूल कालेजों में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी प्राप्त की गई तथा उनके निस्तारण हेतु तत्काल प्रयास किए गए। चौपाल में उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। इसके अलावा शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108 की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया। इसके साथ ही साइबर अपराधों से बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई । सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button