शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति में हजारों ने किया प्रसाद ग्रहण…

मिड्ढा गांव के गोरथाना के पोखरा पर चल रहा था श्रीदुर्गा प्राण प्रतिष्ठात्मक शतचंडी महायज्ञ

बलिया। नगर से सटे मिड्ढा गांव के पश्चिम टोला स्थित गोरथाना के पोखरा पर चल रहे श्रीदुर्गा प्राण प्रतिष्ठा शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति गुरुवार को हुई। जिसमें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
बताते चलें कि नगर से सटे मिड्ढा गांव में 25 अक्टूबर से श्रीदुर्गा प्राण प्रतिष्ठात्मक शतचंडी महायज्ञ चल रहा है। जिसकी पूर्णाहुति हवन पूजन के साथ गुरुवार को संपन्न हुई। यज्ञ संपन्न होने के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों नर- नारियों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर आयोजक रोशन सिंह, बिजली कुमार सिंह, कामता सिंह, अशोक सिंह, मनु सिंह, प्रवीण कुमार सिंह, नवीन कुमार सिंह, मनु सिंह, प्रधान मणिन्द्र बहादुर ठाकुर, फुलबदन तिवारी, नन्हे सिंह समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button