चुनावी जनसभा में खूब गरजे ब्रजेश पाठक, पीडीए को परिवार डेवलपमेंट अथारटी बताया

हमीरपुर : गुरुवार को मुख्यालय के पुराना तहसीलदार बंगला कालोनी परिसर में भाजपा की चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक रहे। जिन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए सपा और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला और पीडीए को परिवार डेवलपमेंट अथारटी बताते हुए मोदी सरकार बनाने की अपील की।
जनसभा को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राममंदिर का निर्माण कराने वालों का साथ देना है कारसेवकों पर गोली चलाने वालों का नही। राममंदिर जब से बना है सबके कलेजे में ठंडक है। हर तरफ राम नाम गूंज रहा है। भाजपा जो कहती है वह करती है और जो नही कहा वह भी मोदी सरकार ने किया है। इसलिए इस बार भी मोदी सरकार। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के पक्ष में वोट मांगे। इस मौके पर सभी लोगों ने उन्हें बड़ी माला पहनाकर स्वागत किया। जनसभा के अंत में प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने उपमुख्यमंत्री को गदा भेंट की। वहीं भाजपा नेता राजीव शुक्ला के द्वारा चांदी का मुकुद दिया गया। जिसे किसी गरीब कन्या के विवाह में उसे पायल तैयार कराकर देने का एलान किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद, सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर, जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button