प्रेम संबंध के शक में पति ने पत्नी की हत्या…..

बरेली: रविवार को थाना शाही क्षेत्र से एक दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई थी। जहां एक महिला का शव गांव के पास पुआल में जलता मिला था। जिसे देख गांव वालों की रूह कांप गई थी। वहीं मृतका के मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया था।

पुलिस ने आरोपी पुलिस को हिरासत में ले लिया था। पुलिस के सवालों के बाद आरेापी ने यह मान लिया कि उसने ही पत्नी की हत्या की थी। वह भी किसी दूसरे युवक से प्रेम संब‍ंध होने के शक में। आज पुलिस ने आरोपी पति को जेल भेज दिया।

बरेली के थाना शाही क्षेत्र के खेऊ की गौंटिया गांव में महिला भीमवती की हत्या कर उसके शव को पुआल से जला दिया था। पुलिस को उसके घर में टूटी चूड़ियां पड़ी मिली थीं। वहीं खेत में भी शव खींचने के निशान पाए गए थे। भीमवती के पति नेपाल सिंह पर शक की सुई टिकी जो बयानों में लगातार पुलिस को उलझा रहा था। लेकिन बाद में वह अपने ही बताए गए बयानों में उलझ गया। पुलिस ने आरोपी पति नेपाल सिंह को घटना का खुलासा करते हुए जेल भेज दिया।

नेपाल सिंह ने पुलिस को पत्नी के प्रेम संबंध की बात तो बताई, पर यह नहीं बताया कि उसका रात में भी उससे विवाद हुआ था। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि कुछ लोगों ने सुबह पांच बजे नेपाल सिंह को आग लगे पुआल के ढेर के पास खड़ा देखा था, जबकि यह बात नेपाल सिंह ने पुलिस को नहीं बताई।

Related Articles

Back to top button